19 जनवरी को उत्तराखंड आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जोशीमठ को देंगे सौगात..
उत्तराखंड: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगामी 19 जनवरी को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। चमोली में भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने ढाक नाले में स्टील गार्डर पुल को तैयार कर दिया है। सूत्रों की माने तो रक्षामंत्री 19 जनवरी को इस पुल का उद्घाटन करेंगे।
आपको बता दे कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोशीमठ-ढाक में सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मिलेंगे। इसके साथ ही कई विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। डीएम हिमांशु खुराना ने जोशीमठ हेलीपैड व गौचर हवाई पट्टी पर लैंडिंग की व्यवस्था रखने के लिए भी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर नया पुल शुरू होने पर सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों सहित सेना और आईटीबीपी जवानों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।

More Stories
धामी सरकार ने बदली प्रशासनिक टीम, कई IAS-PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
महज 77 की आबादी, लेकिन जागरूकता में सबसे आगे निकला उत्तराखंड का बगड़तोली गांव..
UKPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, PCS प्री-2026 समेत 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित..