सीएम धामी ने पंतनगर चौराहे पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश..
उत्तराखंड: प्रदेश में 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर आज उधम सिंह नगर के पंतनगर पहुंचे। यहां उन्होंने सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
सीएम पुस्कर सिंह धामी ने पंतनगर में जीबी पंत यूनिवर्सीटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतगर्त स्वच्छता पखवाड़े में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लेकर सफाई की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है।
सीएम धामी का कहना हैं कि केंद्र सरकार ने टीबी मुक्त भारत के लिए 2025 का लक्ष्य रखा है, तो वहीं उत्तराखंड सरकार ने टीबी मुक्त उत्तराखंड के लिए 2024 का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने का संकल्प लिया गया है।

More Stories
केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकट की दौड़, आज शाम 6 बजे से बुकिंग ओपन..
चारधाम यात्रा में डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम की तैयारी..
चारधाम यात्रा में सुरक्षा का मजबूत घेरा, ATS की तैनाती, कंटेंट क्रिएटर्स भी निगरानी में..