बंद हुए चारधाम के कपाट..
सूतक काल से पहले की गई शाम की आरती, कल ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे..
उत्तराखंड: चंद्रग्रहण के चलते शनिवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए गए। इस दौरान बद्रीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर भी बंद कर दिए गए। मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना हैं कि ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद कर दिया गया। 29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी पूजाएं संपन्न होंगी।
शनिवार को 11 बजे राजभोग लगेगा व मंदिर की सफाई की गई। दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला गया और सांयकालीन आरती की गई। इसके बाद चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। वहीं, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए। जो कि अब रविवार को खोले जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। शाम को होने वाली आरती भी चार बजे से पहले कर ली गई। बताया कि चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे अगले दिन तड़के सुबह चार बजे खोले जाएंगे।

More Stories
केदारनाथ में रंग ला रहा ‘कैरी मी बैक’ अभियान, कचरा वापस लाकर मिसाल पेश कर रहे यात्री..
22 हजार उपनल कर्मियों पर असर, धामी कैबिनेट ने वेतन समानता पर लिया बड़ा निर्णय..
खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों का वर्ष में दो बार होगा शारीरिक मानक परीक्षण..