चंबा भूस्खलन- प्रभावित क्षेत्रों में खतरे को देखते हुए खाली करवाए छह मकान..
उत्तराखंड: टिहरी जनपद के चंबा में सोमवार को हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की जिंदगिया मलबे नदफन हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद भूस्खलन वाली जगह पर खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छह मकानों को खाली कराकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। सोमवार को हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया है। टिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस स्थान पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से भूस्खलन क्षेत्र के आसपास के छह भवनों को खाली करवा दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर भूस्खलन वाले क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने विद्युत लाइन बंद कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना हैं कि सुरक्षा के मद्देनजर छह भवनों को खाली करवाया गया है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यवस्था किए जाने के लिए संबंधित अधिकािरयों को निर्देश दे दिए हैं।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..