13 दिन से लापता विनीता की जंगल मे मिली जली हुई लाश..
उत्तराखंड: करीब 13 दिनों से घर से लापता चल रही युवती का जंगल में जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। ढालवाला निवासी विनीता भंडारी (21) चार दिसंबर से लापता थी। पिता ने थाना मुनि की रेती में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान विनीता चार दिसंबर को 11 बजकर आठ मिनट पर नटराज चौक के पास अकेले देहरादून की ओर जाती देखी गई थी। उसके हाथ में थैला भी था। उसके बाद करीब 11 बजकर 32 मिनट पर विनीता का मोबाइल बंद हो गया था। अंतिम लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस विनीता को इसी क्षेत्र में ढूंढ रही थी। पुलिस को नटराज चौक से करीब एक किमी आगे देहरादून रोड पर हाईवे से लगे जंगल में 200 मीटर अंदर अधजला शव मिला। उसकी शिनाख्त के बाद उसके प्रेमी मानीवाला निवासी अर्जुन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..