नए साल में आंगनबाडी सहायिका की बंपर भर्ती,इस दिन से होंगे आवेदन..
उत्तराखंड: प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी से किया जा सकेगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए शासनादेश पहले ही जारी कर दिया गया था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का कहना हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नए पद बन गये थे. इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव करना जरूरी था। मंत्री ने कहा कि पिछली कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ।
ऐसे करें आवेदन
विभाग ने भर्ती लिए 18 दिसम्बर और 23 दिसम्बर को शासनादेश जारी कर दिए थे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गये हैं। ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी सुबह 10 बजे से 31 जनवरी की शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। इच्छुक www.wecd.uk.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं आवेदन, ये हैं नियम
ये रिक्तियां सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और इसके लिए गांव की स्थाई/मूल निवासी होना अनिवार्य है।
आरक्षणवार पदों की विस्तृत सूचना संबंधित उपजिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों पर चस्पा की गई है।
आवेदनकर्ता एक ही पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए पास के ही बाल विकास परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

More Stories
उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों की बदली तैनाती..
पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पड़ी भारी, ज्योलीकोट मामले में 6 इंजीनियर सस्पेंड..
आंगनबाड़ी केंद्रों पर जनभागीदारी बढ़ाने की तैयारी..