
पर्यटकों के स्वागत के लिए औली तैयार..
भारत के स्विट्जरलैंड में लिजिए स्कीइंग का मजा..
उत्तराखंड: सर्दियों में पर्यटकों का स्वागत करने को औली तैयार है। चमोली जिले में औली स्की रिजॉर्ट और हिल स्टेशन पर्यटकों की राह देख रहा है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही पर्यटक यहां विभिन्न प्रकार की साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। जोशीमठ में भूस्खलन ने औली के पर्यटन को अत्याधिक प्रभावित किया था। इसकी वजह से पर्यटक भी औली जाने से कतरा रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर पर्यटकों ने जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर होटल में कमरों की बुकिंग पहले से ही कर दी है। साथ ही टूर कंपनियों ने भी पर्यटकों के लिए टूर पैकेज तैयार कर लिए हैं।
आपको बता दे कि औली को भारत के सबसे अच्छे स्कीइंग वाली जगहों में भी गिना जाता है। औली उत्तराखंड में समुद्र तल से लगभग 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हरे-भरे मैदानों वाला औली सर्दियों में पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है। औली से हिमालय की ऊंची पहाड़ियों का शानदार नजारा निहारते हुए पर्यटक कई तरह की साहसिक गतिविधियों का आनंद लेते हैं। रोमांच के लिए औली में कई प्रकार की गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। ज्यादातर लोग यहां स्कीइंग करना पसंद करते हैं। ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।
More Stories
उत्तरकाशी आपदा- राहत कार्य जारी, 65 लोगों का हुआ सफल रेस्क्यू..
आपदा के चलते स्थगित हुआ तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह..
उत्तराखंड भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ और मद्महेश्वर यात्रा दो दिन के लिए स्थगित..