सीएम धामी ने की सिल्क्यारा बचाव कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश..
उत्तराखंड: सीएम धामी ने उत्तरकाशी के सिलयारा में टनल हादसे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए किए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाए जाने के लिए निर्देश दिए। सीएम धामी ने शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
सीएम धामी का कहना हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी लगातार बचाव अभियान का अपडेट लिया जा रहा है। ग्राउंड जीरो पर कार्य कर रहीं एजेंसियों को प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..