आज बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का होगा समापन..
उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का भी समापन हो जाएगा। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ का कहना हैं कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बद्रीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान करेंगे। उसके बाद उद्धव जी व कुबेर जी मंदिर प्रांगण में आएंगे और दोपहर 3:33 बजे पर धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि कपाट बंद करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें बद्रीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया गया। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार को धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल और वेदपाठी रविंद्र भट्ट और लक्ष्मी मंदिर के पुजारियों ने मां लक्ष्मी की पूजा की और उन्हें कढ़ाही भोग लगाया।

More Stories
उत्तराखंड में मजबूत होगी वन्यजीव रेस्क्यू व्यवस्था, 10 नए ट्रांजिट सेंटर की योजना..
अब केदारघाटी में ही होगी अल्ट्रासाउंड जांच और सुरक्षित प्रसव, महिलाओं को मिली राहत..
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, 4 जुलाई से शुरू होगा श्रद्धालुओं का सफर..