कांग्रेस की तिरंगा यात्रा से भाजपा में बौंखलाहट: नेगी..
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा यात्रा के दौरान हुई सभाओं में कार्यकर्ताओं को मजबूती से भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
यहां जारी बयान में नेगी ने कहा कि भाजपा का अचानक से देश प्रेम जागृत हुआ है। पिछड़े और गरीब वर्ग को दबाने वाली भाजपा का देश प्रेम लोग देख चुके हैं। आजादी के 75 वर्ष बाद तिरंगे का इतना बड़ा अपमान हुआ है। लोगों को तिरंगा 25 रूपए में बेचा गया है। नेगी ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा सफलता से भाजपा में घबराहट होनी स्वाभाविक है। केन्द्र और राज्य की भ्रष्ट भाजपा सरकार के राज में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महंगाई से जनता त्रस्त है। जीएसटी, पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों के कारण लोग परेशान हैं।

More Stories
प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी..
उत्तराखंड में ग्रामीण रोजगार को नई रफ्तार, आज से लागू हुई 125 दिन रोजगार वाली योजना..
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षा की कमान नए अधिकारियों को..