समय से नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म पढ़िए पूरा मामला ..
उत्तराखंड : अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम का कहना है कि महिला व बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। मां और बच्चा स्वस्थ है। बच्चे का वेक्सिनेशन करा दिया गया है।
हरिद्वार में महिला के सड़क पर बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक मजदूर गर्भवती महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची, जिसके चलते महिला ने बिल्केश्वर रोड ब्लड बैंक के नजदीक सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बच्चे के पिता ने अपने कपड़े उतारकर बच्चे को ढका।
उधर, अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम का कहना है कि महिला व बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। मां और बच्चा स्वस्थ है। बच्चे का वेक्सिनेशन करा दिया गया है। महिला का परिवार मजदूरी करता है। मजदूर परिवार का यह 7 वां बच्चा है। वे बिहार के रहने वाले हैं। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।

More Stories
रक्षा क्षेत्र में उत्तराखंड की नई उपलब्धि, दून में बनीं CM3 MR साइट की पहली 21 यूनिट रवाना..
मदरसों में मान्यता के बिना धार्मिक पढ़ाई का मामला, उत्तराखंड के 14 संस्थानों से जवाब तलब..
उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री कप की इनामी राशि 5 से बढ़ाकर 10 लाख..