इन पदों पर आवेदन के लिए 12 मार्च है आखिरी डेट, ऐसे करें आवेदन..
उत्तराखंड: प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड में रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गये है। अगर आप इन पदों पर नौकरी करना चाहते है तो 12 मार्च तक आवेदन कर सकते है।
इन पदों पर होनी है भर्ती
1 निर्देशक हॉस्पिटल मैनेजमेंट के एक पद पर राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार अथवा केन्द्रीय सरकार के उपक्रमों से वेतन स्तर ( पे – मैट्रिक्स ) 12 या उससे उच्च वेतन स्तर से सेवानिवृत्त एलोपैथिक चिकित्सक / कार्यरत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी भर्ती होनी है ।
2 निर्देशक मेडिकल एवं क्वालिटी के एक पद पर राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार अथवा केन्द्रीय सरकार के उपक्रमों से वैशन स्तर ( पे – मैट्रिक्स 12 या उससे उच्च वेतन स्तर से सेवानिवृत्त एलोपैक्षिक चिकित्सक / कार्यरत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी भर्ती होनी है।।
3 प्रबंधक शिकायत निवारण प्रबंधक के दो पद पर राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार अथवा केन्द्रीय सरकार के उपक्रमों से वेतन स्तर ( पे – मैट्रिक्स ) 11 या उससे उच्च वेतन स्तर से सेवानिवृत्त एलोपैथिक चिकित्सक / कार्यरत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी की भर्ती होनी है।
4 प्रबंधक क्लेम्स वैरीफिकेशन के 04 पद पर राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार अथवा केन्द्रीय सरकार के उपक्रमों से वेतन स्तर ( पे – मैट्रिक्स ) 11 या उससे उच्च वेतन स्तर से सेवानिवृत्त एलोपैथिक चिकित्सक कार्यरत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी की भर्ती होनी है ।
शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा
उपरोक्त पदों पर मेडिकल क्लेम अप्रूवल मेडिकल क्लेम रिव्यू एवं मेडिकल क्लेम प्रोसेसिंग में अनुभव रखने वाले आवेदक को वरीयता प्रदान की जायेगी । अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष और उपरोक्त पदों हेतु आवेदकों को शासन द्वारा पुनर्नियुक्ति हेतु प्रचलित नियमों के अनुसार सेवा शर्तों एवं पारिश्रमिक निर्धारित किया जायेगा ।
ऐसे करें आवेदन..
उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रारूप https://sha.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद आवेदन पत्र दिनांक 12 मार्च 2023 तक ई – मेल : dirit-shauk@uk.gov.in , itaauy@gmail.com पर भेजकर आवेदन किया जा सकता है ।

More Stories
धामी सरकार ने बदली प्रशासनिक टीम, कई IAS-PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
महज 77 की आबादी, लेकिन जागरूकता में सबसे आगे निकला उत्तराखंड का बगड़तोली गांव..
UKPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, PCS प्री-2026 समेत 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित..