
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर सरकार की नज़र, कैबिनेट बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति और आगामी चुनावों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। पूर्व में इस विषय पर शासन स्तर से भेजे गए अध्यादेश के प्रस्ताव को राज्यपाल द्वारा वापस लौटा दिया गया था, जिससे यह मामला और भी महत्वपूर्ण हो गया है। आपको बता दे कि उत्तराखंड में पंचायत आम चुनाव जुलाई में होने की संभावना है। हालांकि, चुनाव की तिथियाँ अभी घोषित नहीं की गई हैं। इसके साथ ही नरेंद्र नगर और किच्छा नगर पालिकाओं के चुनाव भी इसी वर्ष प्रस्तावित हैं।
इन चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी की जा सकती है। आज की कैबिनेट बैठक में पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति और चुनावों की रूपरेखा पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इस बैठक में रायपुर क्षेत्र में नए निर्माण और भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगे प्रतिबंध को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा की संभावना है। आवास विभाग इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकता है। सूत्रों के अनुसार बैठक में सेवानियमावली और राजस्व विभाग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में सेवानियमावली (सेवा नियम) और राजस्व विभाग से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंथन हो सकता है।
More Stories
उत्तराखंड में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट..
हेलिकॉप्टर क्रैश हादसा: लापरवाही में दर्ज हुआ केस, 7 की मौत के लिए दो मैनेजरों पर जिम्मेदारी तय
आज झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, देहरादून में नदियों का जलस्तर बढ़ा