
चारधाम यात्रा- श्रद्धालुओं के लिए खुलें गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट..
उत्तराखंड:आज 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्वा प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं,अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम माँ गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। जिससे चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली मुखबा गांव से मंगलवार 29 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विग्रह डोली ने रात को भैरो घाटी में विश्राम किया। और आज सुबह अक्षय तृतीया पर मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंची। जहां विधिविधान के साथ सुबह 10:30 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
वहीं यमुनोत्री धाम रवाना होने से पहले मां यमुना की डोली अपने भाई सोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर में पहुंची। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर बढ़ते हुए मां यमुना के जयकारों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजद हैं। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना की डोली सुबह 8:30 बजे शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई और धाम में पहुंचकर स्नान आदि के बाद 11.55 पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
यातायात प्रबंधन के तीन चरण का प्लान..
बता दे कि चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 217 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर इस बार कुल 624 सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय किया है। यात्रा मार्ग पर नौ एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इस साल पहली बार 10 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की मांग भी केंद्र सरकार से की गई है। सबसे महत्वपूर्ण यातायात प्लान को लेकर बार बड़ी तैयारियों का दावा किया गया है। इस साल पहले से ही प्लान ए, बी और सी के आधार पर यातायात प्रबंधन किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न मार्गों पर भीड़ और अत्यधिक भीड़ होने पर वैकल्पिक मार्गों को चिह्नित किया गया है। इन पर अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।
More Stories
उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा 29 जून को, आयोग ने बारिश और ट्रैफिक को लेकर दी चेतावनी..
चमोली के राजेश को गौशाला से मुक्त कराकर घर लौटाया, मां से मिल भावुक हुआ क्षण वायरल..
चारधाम यात्रा में चलेंगे रोडवेज के एसी टेंपो ट्रैवलर, यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग..