October 18, 2024

केदारनाथ यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में सात हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन..

केदारनाथ यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में सात हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन..

 

 

उत्तराखंड: अतिवृष्टि के लगभग एक माह बाद पहली बार केदारनाथ में एक दिन में दर्शनार्थियों की संख्या सात हजार से अधिक रही। रविवार को धाम में 7102 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से धाम में अभी तक 11 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सोनप्रयाग सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश सिंह का कहना हैं कि रविवार को पैदल मार्ग खुलने के बाद दिनभर में कुल 18388 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान धाम में 7102 यात्रियों ने दर्शन किए, जबकि 4626 यात्री सोनप्रयाग लौट आए।

आपको बता दे कि गत 31 जुलाई को आपदा से केदारनाथ हाईवे के साथ ही पैदल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद लगातार हो रही भारी वर्षा से सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच हाईवे बार-बार अवरुद्ध हो रहा था। इससे तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आ गई थी। लेकिन अब केदारनाथ यात्रा ने गति पकड़ ली है। श्रद्धालुओं की चहलकदमी बढ़ने से यात्रा पड़ावों की रौनक भी बढ़ गई है। इससे यात्रा मार्ग के सभी व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।