10 अक्टूबर को बंद होंगे गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट..
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम दौर में है। 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होंगे। ऐसे में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से हेमकुंड आने वाले श्रद्धालुओं से समय से प्लान बनाकर आने की अपील की। हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई काे शुरू हुई थी। तब से लेकर बीते शनिवार तक यहां करीब एक लाख 67 हजार 792 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब यात्रा अपने अंतिम दौर में है। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह का कहना हैं कि इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम अच्छा है। वर्तमान में यहां न ज्यादा गर्मी है और न ज्यादा ठंड। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 400 से ज्यादा संक्रमित..
देहरादून में नशे के खिलाफ विशेष मुहिम, स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तरों तक दिलाई जाएगी शपथ..
दुर्गम जंगलों में भी रहेगी पैनी नजर..