उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..
उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पांच मई को अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पांच मई को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर सभी जिलों में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदान से लेकर पहाड़ों तक चटख धूप रहेगी। जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। गुरुवार के तापमान में नजर डालें तो राजधानी दून में चटख धूप खिली रही। जिससे राजधानी के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सुबह और शाम को देहरादून का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

More Stories
रक्षा क्षेत्र में उत्तराखंड की नई उपलब्धि, दून में बनीं CM3 MR साइट की पहली 21 यूनिट रवाना..
मदरसों में मान्यता के बिना धार्मिक पढ़ाई का मामला, उत्तराखंड के 14 संस्थानों से जवाब तलब..
उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री कप की इनामी राशि 5 से बढ़ाकर 10 लाख..