पौड़ी के जवान की लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत..
उत्तराखंड: लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान पौड़ी के जवान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सैनिक के निधन की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है सैनिक का पार्थिव शरीर आज उत्तराखंड लाया जाएगा। आपको बता दें सेना में तैनात 14 गढ़वाल राइफल के सजंय सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सैनिक के निधन की सूचना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। सजंय इन दिनों लेह-लद्दाख में तैनात थे। उनके परिजनों का कहना हैं कि सेना से सूचना मिली कि संजय को बीते तीन अप्रैल को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि सजंय सिंह रावत अपने पीछे पांच साल की बेटी व छह माह के बेटे को छोड़ गए हैं। संजय के पिता राजेंद्र सिंह सेना से लांस नायक के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि छोटा भाई धीरेंद्र सिंह सेना का हिस्सा है। बीते 13 साल से संजय भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर रहें थे।

More Stories
राजपुर में रफ्तार बनी जानलेवा, कार की टक्कर से पांच माह की गर्भवती की मौत..
नरेंद्रनगर का पॉलिटेक्निक बना इंजीनियरिंग संस्थान, इसी सत्र से 90 सीटों पर प्रवेश..
उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पाद अब पहुंचेंगे बड़े बाजार तक, CM धामी का बड़ा फैसला..