मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला छह माह का सेवा विस्तार..
31 मार्च को हो रही थीं सेवानिवृत्त..
उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल एक अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दे कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं। हाल ही में उन्होंने विधिवत रूप से मुख्य सचिव पद की कमान संभाल ली थी। 1988 बैच की रतूड़ी को पूर्व मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने कार्यभार सौंपा था।
आपको बता दे कि राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव पद पर थीं। वह सीएम पुष्कर सिंह धामी के भरोसेमंद अफसरों में मानी जाती हैं। रतूड़ी के पति अनिल कुमार रतूड़ी पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वे प्रदेश के पहले नौकरशाह दंपत्ति हैं, जिन्हें पुलिस और प्रशासन के सबसे बड़े ओहदे की कमान संभालने का अवसर मिला है। अपर मुख्य सचिव तक अपनी अभी तक की यात्रा में वह फतेहपुर (यूपी), टिहरी व देहरादून की जिलाधिकारी भी रह चुकी हैं। शासन में उन्होंने गृह, वित्त, कार्मिक, महिला सशक्तीकरण में बाल विकास सरीखे अहम विभाग देखे। अभी वह मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह और एसएडी की जिम्मेदारी देख रही थीं।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..