सीएम धामी ने की हाईलेवल मीटिंग, उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए आदेश..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार हल्द्वानी मसले पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम धामी ने अब से कुछ देर पहले फिर एक बार देहरादून में एक हाईलेवल मीटिंग की है। इस मीटिंग में हल्द्वानी के ताजा हालात की जानकारी ली है। इसके साथ ही सीएम ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी हल्द्वानी की घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। कल देर रात तक सीएम हल्द्वानी के बारे में लगातार अपडेट लेते रहे। सुबह भी सीएम ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। इस बैटक में सीएम ने पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आगजनी पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सीएम का कहना हैं कि सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा। वहीं सीएम ने हल्द्वानी के लोगों को भी लेकर अपील जारी की है। सीएम ने हल्द्वानी के लोगों से अपील की है वो शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

More Stories
धामी सरकार ने बदली प्रशासनिक टीम, कई IAS-PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
महज 77 की आबादी, लेकिन जागरूकता में सबसे आगे निकला उत्तराखंड का बगड़तोली गांव..
UKPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, PCS प्री-2026 समेत 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित..