विजिलेंस की टीम ने हल्द्वानी नगर निगम जेई को रिश्वत लेते पकड़ा रंगे हाथ..
उत्तराखंड: हल्द्वानी नगर निगम के जेई केबी उपाध्याय को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा हैं। जेई केबी उपाध्याय स्ट्रीट लाइट कंपनी अंबुजा से रिश्वत मांग रहा था। आपको बता दे कि नगर निगम हल्द्वानी में इन दिनों बतौर प्रशासक डीएम की देखरेख में कार्य हो रहा है। ऐसे में रिश्वतखोर जेई ने एक बार फिर सरकारी अमलों में घुसे भ्रष्टाचार रुपी दीमक की कलही खोल कर रख दी है। वहीं, नगर निगम के जेई केबी उपाध्याय के रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की खबर जैसे ही फैली तो भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हर कोई एक दूसरे से मामले की जानकारी लेने में जुटा रहा।

More Stories
धामी सरकार के बड़े फैसले, कैबिनेट बैठक में चकबंदी समेत 19 प्रस्तावों पर चर्चा..
10 साल की बिजली जरूरत का बनेगा रोडमैप, उत्तराखंड में लागू होगी नई व्यवस्था..
उत्तराखंड में देर रात दर्दनाक हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत..