आज जोशीमठ आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण..
उत्तराखंड: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ आएंगे। इस दौरान वह विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। बता दें कार्यक्रम में सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। बीआरओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही देश की विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे। आपको बता दें कि रक्षामंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचेंगे। रक्षामंत्री जोशीमठ-ढाक में सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

More Stories
प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी..
उत्तराखंड में ग्रामीण रोजगार को नई रफ्तार, आज से लागू हुई 125 दिन रोजगार वाली योजना..
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षा की कमान नए अधिकारियों को..