पीएम मोदी ने विकसित भारत के विजन के लिए लांच किया एप..
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के विजन के लिए ऐप लॉन्च किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल राजभवन से वर्चुअली जुड़े। इस समय कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, स्टूडेंट भी मौजूद रहे। विकसित भारत @ 2047 कार्यक्रम के अवसर पर पीएम ने संबोधित भी किया। कार्यक्रम के अवसर पर पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर भारतीय को विकसित भारत के लिए योगदान देने की सोचनी चाहिए। पीएम का कहना हैं कि जिस तरह आजादी के लिए हर भारतीय ने योगदान अपने स्तर से दिया ठीक उसी तरह विकसित भारत के लिए योगदान देने की जरूरत है। पीएम का कहना हैं कि विकसित भारत के विजन के लिए ऐप लॉन्च किया गया है। जिस तरह इंडिया i सबसे पहले है उसी तरह आईडिया में i सबसे पहले है इसलिए विकसित भारत के लिए आइडिया दें।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..