उत्तराखंड में 58 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार..
उत्तराखंड: शासन ने प्रदेश में नायब तहसीलदारों की कमी दूर करने के लिए 58 राजस्व उप निरीक्षकों को प्रभारी नायब तहसीलदार बनाया है। राजस्व परिषद ने प्रभारी नायब तहसीलदारों को जिले भी आवंटित कर दिए हैं। बता दे कि राजस्व परिषद अध्यक्ष मनीषा पंवार के हस्ताक्षरों से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया कि पूर्व में की गई प्रभारी नायब तहसीलदारों की तैनाती के संबंध में प्रार्थना पर सुनवाई करते हुए बीते नौ नवंबर को हाईकोर्ट ने नए आदेश जारी करने के लिए निर्देशित किया था। इसी क्रम में राजस्व उप निरीक्षकों को प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है।
राजस्व परिषद की अध्यक्ष का कहना हैं कि यह तैनाती नितांत कामचलाऊ व्यवस्था के अधीन अस्थायी रूप से की जा रही है। इस तैनाती से किसी भी कार्मिक को सीधी भर्ती या नियमित पदोन्नति के सापेक्ष किसी प्रकार के नियमित चयन में कोई लाभ अनुमन्य नहीं होगा।
इन अधिकारियों को मिली तैनाती..
राजीव कुमार-नैनीताल, भीम सिंह कुटियाल-नैनीताल, नरेंद्र गहतोड़ी-ऊधमसिंहनगर, सुरेश चंद्र बुडलाकोटी-ऊधमसिंह नगर, लक्ष्मण राम-नैनीताल, राम सिंह-नैनीताल, युगल किशोर पांडेय-नैनीताल, दयाल चंद्र मिश्रा-नैनीताल, कमल सिंह राठौर-पौड़ी, महेंद्र सिंह बिष्ट-ऊधमसिंह नगर।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..