उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में मिले 52 नए कोरोना संक्रमित..
उत्तराखंड: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 54 मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कोविड के 187 सक्रिया मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार को सामने आए 52 नए मामलों में सर्वाधिक 30 मामले देहरादून के हैं।
लगातार बढ़ते संक्रमण के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। देहरादून के अलावा हरिद्वार के पांच, नैनीताल के चार, अल्मोड़ा के तीन, चमोली, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर के दो-दो, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी व उत्तरकाशी के एक-एक मामले शामिल हैं। 54 मरीजों के गुरुवार को स्वस्थ होने के बाद अब 187 एक्टिव केस हैं, जिनमें सर्वाधिक 124 केस देहरादून के हैं। दूसरी ओर, गुरुवार को प्रदेश में 7716 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।

More Stories
उत्तराखंड में 450 करोड़ की पेयजल योजनाओं का खाका तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव..
चारधाम यात्रा से चल रही सैकड़ों नेपाली परिवारों की आजीविका..
आस्था के शिखर पर बद्री-केदार यात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन..