राफ्टिंग के शौकीनों के लिए केवल एक हफ्ता, होटल और कैंप हुए फुल..
उत्तराखंड : इस वीकेंड पर तपोवन, मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र के होटल पर्यटकों से फुल रहेंगे। हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके लिए कैंप और होटल व्यवसायियों ने अभी से तैयारियां शुरू का दी हैं।
25 और 26 जून को इस महीने के आखिरी वीकेंड पर तीर्थनगरी में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। 30 जून के बाद गंगा में रीवर राफ्टिंग का संचालन भी बंद हो जाएगा। गंगा का जल स्तर बढ़ने से 30 जून के बाद गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाता है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद एक जुलाई से विद्यालय भी खुलने जा रहे हैं। ऐसे में साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए मात्र एक सप्ताह का समय रह गया है। इस वीकेंड पर तपोवन, मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र के होटल पर्यटकों से फुल रहेंगे। हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके लिए कैंप और होटल व्यवसायियों ने अभी से तैयारियां शुरू का दी हैं।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..