पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में सामने आये 50 नए कोरोना संक्रमित..
देहरादून में सामने आए सबसे अधिक मामले..
उत्तराखंड: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। अब प्रदेश में कोविड के 328 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बुधवार को सामने आए 50 मामलों में सर्वाधिक 33 मामले देहरादून के हैं।
इसके अलावा नैनीताल के सात, हरिद्वार, चमोली, टिहरी के दो-दो, बागेश्वर, उत्तरकाशी के एक-एक मामले शामिल हैं। अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग में पिछले 24 घंटे में कोई नया मामला सामने नहीं आया। दूसरी ओर, बुधवार को 7833 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।

More Stories
रेट लिस्ट और स्टॉक रजिस्टर की जांच, ओवररेटिंग मिलने पर प्रशासन ने कसा शिकंजा..
हरिद्वार में लौटेगी सिटी बस सेवा की रौनक, AC इलेक्ट्रिक बसों से कुंभ से पहले शुरू होगा संचालन..
मिलेट्स खरीद से मजबूत होगी पहाड़ी खेती, किसानों से सीधे खरीदी जाएगी पारंपरिक उपज..