November 9, 2026

 दिवाली की खुशियों के बीच हादसा,गहरी खाई में गिरा 24 वर्षीय युवक..

 दिवाली की खुशियों के बीच हादसा, गहरी खाई में गिरा 24 वर्षीय युवक..

 

उत्तराखंड: दिवाली की रात बणसोली गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव का 24 वर्षीय युवक अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक को खाई से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब अनुज नेगी मोबाइल पर किसी काम में व्यस्त था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गया। खाई में भारी चट्टानें होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था। ग्रामीणों को भी युवक तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।