केंद्र सरकार ने जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना को दी मंजूरी..
सीएम ने पीएम मोदी और गृहमंत्री का जताया आभार..
उत्तराखंड: जोशीमठ भूस्खलन और जमीन धंसने से प्रभावित हुए इलाकों में रिकवरी और पुर्ननिर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 1658.17 करोड़ रूपए की योजना मंजूर दे दी है। जिसके लिए सीएम धामी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ रूपए की रिकवरी एवं रिकंस्ट्रक्शन योजना को मंजूरी दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने योजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री का आभार प्रकट किया है।
आपको बता दे कि योजना के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) की रिकवरी एवं रिकंस्ट्रक्शन विंडो से 1079.96 करोड़ रूपए की केंद्रीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार राहत के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 126.41 करोड़ रूपए और राज्य के बजट से 451.80 करोड़ रूपए देगी। इसमें पुनर्वास के लिए 91.82 करोड़ रूपए भूमि अधिग्रहण की लागत शामिल है।जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावित हुआ है। जोशीमठ में रिकवरी और पुर्ननिर्माण के लिए केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है। बात दें कि अगले तीन सालों में ये रिकवरी प्लान लागू होगा। इसी साल जनवरी के महीने में जोशीमठ में भू-धंसाव शुरू हुआ था।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..