बीच बाजार में कैबिनेट मंत्री के सामने युवक की धुनाई, वीडियो हो रहा वायरल..
उत्तराखंड: देहरादून के डाकरा बाजार में कैबिनेट मंत्री के सामने एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने दुकानों में घुसकर सामान उठाया और भागने लगा।
लोगों ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान वहां से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुजर रहे थे। हंगामा देख वह रुक गए मामले की जानकारी ली। इस दौरान भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी।

More Stories
फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र से नौकरी पाने का आरोप, 100 शिक्षकों की होगी जांच
उत्तराखंड में चुनावी बिगुल जल्द, 27 से 30 जनवरी के बीच लागू हो सकती है आचार संहिता..
सीएम धामी ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार होगा श्रीनगर..