उत्तराखंड के इन जिलों में तीन सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी..
उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम अभी और भी डराने वाला है। मौसम विभाग ने आज से तीन सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल और चंपावत समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और बूंदाबांदी की आशंका है। ऐसे में सावधानी बरतने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 31 अगस्त बुधवार को चार जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 31 को नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। एक सितम्बर को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। दो को भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने नदी नालों से दूर रहे की अपील की गई है।

More Stories
संस्कृत के साथ प्राचीन ग्रंथों का ज्ञान, उत्तराखंड के बच्चों के लिए तैयार होगी नई व्यवस्था..
सरकारी संपत्तियों की जियो मैपिंग में तेजी, 51 फीसदी परिसंपत्तियों का काम पूरा..
कुंभ से पहले संस्कृत को लेकर बड़ा अभियान, हरिद्वार में तैयार होगी व्यापक कार्ययोजना..