यमुनोत्री धाम समेत आस-पास के इलाकों में हुई बारिश..
कई जिलों में ओलावृष्टि के आसार..
उत्तराखंड: प्रदेश में मंगलवार देर रात हुई बारिश के बाद सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन दोपहर बाद ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने फिर करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में तेज गर्जना और हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। यमुनोत्री धाम के पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में दो घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। धाम में भारी बारिश के कारण श्रद्धालु अलग-अलग जगहों पर रुककर आगे बढ़ रहे हैं।
आज भी बारिश, ओलावृष्टि के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, दून में आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू