काठगोदाम से देहरादून चल सकती है वंदेभारत ट्रेन..
उत्तराखंड: काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन चल सकती है। रेल सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन की अधिक संभावना है। इसके संचालन से कुमाऊं से देहरादून के लिए तीसरी ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा। देहरादून से दिल्ली के लिए वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। पर अभी तक कुमाऊं से कोई भी वंदेभारत ट्रेन शुरू नहीं हो सकी है। रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री वंदेभारत ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे को पत्र भी लिख चुके हैं। पहले माना जा रहा था कि यह ट्रेन दिल्ली के लिए शुरू हो सकती है। पर रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेन की सबसे अधिक संभावना काठगोदाम से देहरादून के लिए संचालित होने को लेकर है।
इसके चलने से यात्रियों और सैलानियाें दोनों के पास कुमाऊं और गढ़वाल दोनों जगहों को जाने के लिए एक और ट्रेन का विकल्प मिल सकेगा। अभी काठगोदाम से देहरादून के लिए सुबह जनशताब्दी और रात को काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस का ही विकल्प है। दिन के समय कोई भी ट्रेन नहीं है।

More Stories
रूद्रपुर-पिथौरागढ़ जिला अस्पताल अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के नियंत्रण में, छात्रों और जनता को होगा लाभ..
पारदर्शी नीति और सख्ती का असर, उत्तराखंड में खनन राजस्व चार गुना बढ़ोतरी..
उत्तराखंड को विकास की नई रफ्तार, सौंग बांध और सड़क सुरक्षा कार्यों को मिली स्वीकृति..