उत्तराखंड में मिला कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज..
उत्तराखंड: प्रदेश में कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला मिला है। चार जनवरी को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोविड के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित महिला स्वस्थ होने के बाद घर पर है। बता दें तीन और चार जनवरी को प्रदेश में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोनों की उम्र 70 से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था। इसमें महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण मिलने पर चिकित्सकों ने कोविड जांच करने को कहा तो चार जनवरी को महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। बता दें संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी। जो अमेरिका से आया था। हालांकि दामाद भी कोरोना संक्रमित नहीं है।

More Stories
सरकार ने किया बड़ा फैसला, ले. जनरल (सेनि.) गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के स्थायी अध्यक्ष..
देहरादून-रामनगर रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 18 जुलाई से चलेगी डायरेक्ट ट्रेन..
विद्यार्थियों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, 35 लाख मुफ्त कॉपियों के वितरण अभियान की शुरुआत..