उत्तराखंड को मिला 13वां पुलिस महानिदेशक, IPS दीपम सेठ बने नए DGP..
उत्तराखंड: आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को उत्तराखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। गृह विभाग ने इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं। बता दें कि दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आज वो कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार से चार्ज लेंगे। जबकि अभिनव कुमार एडीजी एल ओ की जिम्मेदारी देखेंगे। दीपम सेठ उत्तराखंड पुलिस में 13वें पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं। आपको बता दें कि वो उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। महानिदेशक बनाए जाने से पहले वो प्रतिनियुक्ति पर थे। साल 2019 से दीपम सेठ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने से पहले ही उनको वापस लिया गया। उन्होंने करीब छह साल तक SSB में प्रतिनियुक्ति पर काम किया। जिसके बाद उन्हें डीजीपी बनाया गया है।
आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ वर्तमान में उत्तराखंड कैडर के सबसे सीनियर अधिकारी हैं। दीपम सेठ ने कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार की जगह ली है। इस से पहले वो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उत्तराखंड के गठन से पहले दीपम सेठ अविभाजित उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के एडिशनल सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वो यूपी के आगरा में नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दीपम सेठ बेहद ही शांत स्वभाव के अधिकारी माने जाते हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू
कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल..
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, 335 पदों पर आवेदन आमंत्रित..