जंगल की आग पर सीएम धामी का एक्शन, लापरवाही पर 17 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 11 निलंबित..
उत्तराखंड: प्रदेश के जंगलों में धधकती आग पर जहां काबू पाने को लेकर सीएम धामी सख्त नजर आ रहे है। वहीं वन विभाग के उन कार्मिकों को पर भी सीएम धामी ने सख्त रुख दिखाया है जिनकी लापरवाही पाई गई है। वन विभाग में सीएम धामी के कड़क रूख से हड़कंप मच गया है। उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग को लेकर जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाल लिया है। ऐसे कार्मिकों के खिलाफ सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त रूख के बाद कार्रवाई की गई है, जिनकी लापरवाहियां पाई गई है। 17 कार्मिकों के ऊपर वन विभाग में लापरवाही पाए जाने पर गाज गिरी है। जिनमें से 11 कार्मिकों को सस्पेंड किया गया है, तो वहीं दो कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि पांच अधिकारियों को अटैच कर दिया गया है।
सीएम धामी के सख्त रुख से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि अपने चुनावी कार्यक्रमों को रद्द कर उत्तराखंड पहुंचे सीएम धामी ने ये कार्रवाई की है। सचिवालय में वनाग्नि से हुए नुकसान और वनाअग्नि से बचाव के उपायों की समीक्षा बैठक में ही सीएम धामी ने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे दिए थे। जिसके महज कुछ घण्टे के भीतर ही कारवाई का आदेश भी जारी हो गया।
बता दे कि प्रदेश के जंगलों में आग का सिलसिला अभी जारी है। मंगलवार को 68 स्थानों पर आग लगी। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 55 जगहों पर कुमाऊं में, पांच जगहों पर गढ़वाल में तो वहीं आठ स्थानों पर वन्य जीव क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं सामने आई। बीते 24 घंटे में आग की चपेट में 119.7 हेक्टेयर जंगल आने से राख हो गया।

More Stories
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू
कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल..