केदारनाथ हेली सेवा के लिए तीर्थयात्री जल्द करा लें बुकिंग..
उत्तराखंड: केदारनाथ हेली सेवाओं के लिए आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुकिंग हो रही है। जैसे ही बुकिंग खुली तो कुछ ही घंटों में सभी टिकट बुक हो गए थे। सरकार ने 10 मई से 20 जून और 15 सितंबर से 31 अक्तूबर के बीच की बुकिंग खोली थी। टिकट न मिल पाने से काफी तीर्थयात्री निराश भी थे। केदारनाथ धाम की हेली सेवा बुकिंग के लिए 10 मई से 20 जून और 15 सितंबर से 31 अक्तूबर के 1929 टिकट कैंसिल हो गए हैं। आप भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करा सकते हैं। 21 जून से 14 सितंबर तक की हेली सेवा बुकिंग बाद में खोली जाएगी।
इन सभी पर बुकिंग का मौका उपलब्ध है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी रविशंकर का कहना हैं कि मई, जून, सितंबर और अक्तूबर के लिए टिकट उपलब्ध हैं। उनका कहना हैं कि टिकट कैंसिल होने की वजह से ये स्लॉट बुकिंग के लिए उपलब्ध हुए हैं। नागरिक उड्डयन विभाग ने अभी 21 जून से 14 सितंबर की मानसून अवधि की हेली सेवा बुकिंग शुरू नहीं की है। इसकी अलग से जानकारी दी जाएगी। मानसून के चलते हेली सेवाएं प्रभावित रहती हैं।
तीर्थयात्रियों ने कहा, बुकिंग करते समय ही हो रहा फुल..
वहीं तीर्थयात्रियों का कहना है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से हेली सेवाओं का टिकट बुक करते समय ही फुल हो रहा है। जैसे-जैसे वह टिकट वेबसाइट पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं। जब तक शुल्क जमा करने का नंबर आता है, तब तक सीट फुल दिखा रहा है। इस पर नागरिक उड्डयन विभाग का कहना है कि एक साथ देशभर से इतनी संख्या में लोग बुकिंग करते हैं तो जिसकी प्रक्रिया तेज होती है, उसका टिकट बुक हो जाता है।..

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..