धामी कैबिनेट- बजट प्रस्ताव और भू-कानून विधेयक पर हो सकती है चर्चा..
उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को होगी। बैठक में 18 तारीख से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मजबूत भूमि कानून को लेकर प्रस्तावित विधेयक पर भी चर्चा हो सकती है। सीएम धामी एलान कर चुके हैं कि बजट सत्र में सशक्त भू-कानून लाया जाएगा। भू-कानून को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति भी कसरत कर चुकी है। राजस्व विभाग भू-कानून में संशोधन को लेकर विधेयक तैयार करेगा, जिसे अनुमोदन के लिए कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में वित्त, वन, लोक निर्माण, सिंचाई, कार्मिक से जुड़े अलग-अलग विषयों पर भी प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं।

More Stories
रक्षाबंधन पर खुलते हैं कपाट, भगवान विष्णु को बांधी जाती है राखी, पाताल लोक से जुड़ी मान्यता..
चकराता में हादसे से मचा हड़कंप, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांचों का रेस्क्यू..
पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ेगी आयुर्वेदिक शिक्षा की सुविधा, दो कॉलेज खोलने की तैयारी..