पेड़ों से ‘फांसी’ लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन कर रही ये महिला किसान..
देश – विदेश : आंध्र प्रदेश की महिला आदिवासियों ने शुक्रवार को अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। पेड़ों पर अपनी चुन्नियां लटकाई और नाटकीय ढंग से फांसी लगाते हुए विरोध दर्ज किया। महिला आदिवासियों का कहना है कि खनन कंपनी द्वारा उनके काजू के बागान नष्ट किए जा रहे हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो देखिए…
मामला आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिला स्थित मदुगुला मंडल का है। महिला आदिवासी किसानों का आरोप है कि सरकार की शह पर चल रही खनन कंपनियों के कारण उनकी काजू की खेती नष्ट हो रही है। सरकार के पास लगातार गुहार लगाने के बाद भी कोई भी उनकी फरियाद सुनने को तैयार नहीं है। ये महिलाएं लंबे समय से खनन कंपनी के खिलाफ अपना रोष प्रकट कर चुके हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार को इन महिलाओं ने जंगलों में अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। अपने बागानों को बचाने के लिए इन महिलाओं ने पेड़ों से फांसी लगाते हुए (नाटकीय अंदाज) विरोध प्रदर्शन किया।

More Stories
शेफाली की तूफानी पारी, दीप्ति की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत..
अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान..
महिला एशिया कप- शेफाली वर्मा का धमाका, भारत ने थाईलैंड को 94 रन से रौंदा..