आयोग ने जारी किया 14 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर..
उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग ने 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला सहायक भर्ती की मुख्य परीक्षा सात व आठ मई को होगी। इसके साथ ही चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में औषधि निरीक्षक ग्रेड-दो परीक्षा 19 मई को होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पीसीएस प्री परीक्षा सात जुलाई को कराएगा। वहीं पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया मई से शुरू होने जा रही है। UKPSC के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना हैं कि गृह विभाग में प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षा 26 मई को होगी। इसके साथ ही कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग में राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य परीक्षा 27 जून को होगी।
इसके साथ ही पीसीएस प्री परीक्षा सात जुलाई को होनी है। आईटीआई में कार्यदेशक, सर्वेयर शिशिक्षु फोरमैन अनुदेशक भर्ती मुख्य परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होगी। वही राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा 29 सितंबर को होनी है। कई विभागों में अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती छह अक्तूबर को होगी।
अक्टूबर से शुरू होगी शॉर्टहैंड व टाइपिंग परीक्षा..
सचिवालय प्रशासन, लोक सेवा आयोग एवं राजस्व परिषद के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा छह अक्टूबर को होनी है। वहीं अपर निजी सचिव भर्ती के तहत शॉर्टहैंड व टाइपिंग परीक्षा अक्टूबर से शुरू होगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 व 19 नवंबर को होगी। गृह विभाग के अंतर्गत ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला समूह-ख परीक्षा 22 नवंबर को होगी। 15 दिसंबर को मुख्य कांस्टेबल व गुल्मनायक के लिए मुख्य परीक्षा होगी। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर को होगी। पुलिस दूरसंचार विभाग में पुलिस उपाधीक्षक मुख्य परीक्षा 18 दिसंबर को होगी। अपर निजी सचिव परीक्षा का विज्ञापन अभी जारी होना बाकी है।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..