BJP के राष्ट्रीय महासचिव सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज..
उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम की कार देर रात हादसे का शिकार हो गई। बीजेपी नेता को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दिल्ली जाते समय नेशन हाईवे 9 पर हुआ। हादसा सोमवार रात का बताया जा रहा है। आपको बता दे कि भाजपा नेता शाजहांपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। भाजपा नेता को इलाज के लिए टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दुष्यंत गौतम को मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल के घर रात्रि भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मुरादाबाद पहुंचने की सूचना मिलने पर मेयर एयर अग्रवाल को पाकबड़ा हाइवे जीरो प्वाइंट पर उनको रिसीव करने के लिए खड़े थे। तभी उन्हें हादसे की जानकारी मिली । हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल एसएसपी को इसकी जानकारी दी ओर एम्बुलेंस को बुलाया। इलाज के लिए दुष्यंत गौतम को टीएमयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने कहा कि दुष्यंत कुमार खतरे से बाहर हैं। अंदरूनी चोट की वजह से उन्हें अगले 10 दिनों तक बेड रेस्ट दिया है।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गंगा घाटों पर दिखी गहरी आस्था
90% पद खाली, शिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में सरकार
धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में बढ़ा न्यूनतम वेतन, श्रमिकों को मिला पड़ोसी राज्यों से ज्यादा फायदा