उत्तराखंड में इस दिन से शुरू होंगे PCS-J के साक्षात्कार..
उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस जे की परीक्षा के लिए साक्षात्कार 30 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ’उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (पीसीएस-जे) परीक्षा-2022’ के तहत मुख्य परीक्षा’ के चार मार्च 2024 को घोषित परिणाम में घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना हैं कि चार चरणों में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में 30 अप्रैल, दूसरे में चरण में एक मई, तीसरे चरण में दो मई और चौथे चरण में तीन मई को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार सुबह नौ बजे से एक बजे तक होगा। इसके साथ ही साक्षात्कार की सूचना अभ्यर्थियों को अलग से डाक से नहीं भेजी जाएगी। इसलिए, वह लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से ही सूचनाएं और प्रवेश पत्र डाउन लोड कर लें।

More Stories
पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत, रुद्रप्रयाग-चोपता बस सेवा का शुभारंभ..
केदारनाथ धाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, विधायक का ग्राउंड निरीक्षण..
बद्रीनाथ में अब नियमों का सख्त पालन, धार्मिक कार्यक्रमों के लिए लेनी होगी मंजूरी..