आज ऋषिकेश में चुनावी जनसभा करेंगे पीएम मोदी..
उत्तराखंड: आज ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है जब पीएम मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। वह आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे उत्तराखंड के लोगों से विशेष बातचीत करेंगे और उनके साथ रिश्ता मजबूत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी जनसभा स्थल की सुरक्षा की जिम्मा एसपीजी ने अपने हाथ ले ली है। वहीं सुरक्षा में नियुक्त किए गए पुलिस अधिकारियों की अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने ब्रीफिंग की। अधिकारी, कर्मचारी निर्धारित समय से चार घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थिति ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड टीम चेकिंग करेंगी।
ड्यूटी में आठ पुलिस अधीक्षक, 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 क्षेत्राधिकारी, 16 निरीक्षक, 83 उप निरीक्षकों समेत करीब एक हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ, नागरिकों की सुरक्षा और सामूहिक धार्मिकता की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। अत्यधिक सावधानी और सुरक्षा के साथ, इस चुनावी महाकुंभ में स्थिति की निगरानी की जा रही है, ताकि लोगों को विश्वास के साथ मतदान करने की स्वतंत्रता मिले।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..