तबीयत बिगड़ने पर दो लोगों को केदारनाथ धाम से किया एयरलिफ्ट..
उत्तराखंड: केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर दो लोगों को पवनहंस के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर फाटा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया। रविवार को राजेश स्वामी व नरेश रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
चारधाम यात्रा के लिएhttps://www.tripsofindia.com/ यहां बुकिंग करें।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.inयहां बुकिंग करें।
केदारनाथ यात्रा के लिएhttps://www.travelingkedarnath.com/ यहां बुकिंग करें।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना हैं कि धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ये दोनों लोग भी एक अन्य प्रकाश रावत के साथ अपने कारोबार को लेकर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हेलीकॉप्टर से फाटा पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों का स्वास्थ्य अब ठीक है।

More Stories
उत्तराखंड में 19 शिक्षक होंगे सम्मानित, मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार..
धामी सरकार की नई पहल, स्कूलों में हर शनिवार राजाओं के इतिहास की विशेष कक्षा..
आपदा से निपटने के लिए प्रशासन तैयार, 10 अप्रैल को होगी बड़ी मॉकड्रिल..