चारधाम यात्रा के दौरान हुए हादसों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दोबारा होगी मॉकड्रिल..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी है। अस्पतालों में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज को लेकर उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ डॉ. संजय जैन का कहना हैं कि चारधाम यात्रा के दौरान दो दिन से लगातार घटनाएं हो गई हैं। यमुनोत्री जाते समय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पंखे से एक अधिकारी की मौत हो गई। ऐसे में अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। किसी तरह की घटना और मुश्किल हालात से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। इसके साथ पिछले दिनों आपदा से निपटने के लिए जिला अस्पताल में मॉकड्रिल करवाई गई थी। लेकिन मॉकड्रिल में कुछ कमियां पाई गईं। इसके बाद शासन की ओर से नई गाइडलाइन बनाई जा रही है। नई गाइडलाइन के आधार पर दोबारा मॉकड्रिल करवाई जाएगी।

More Stories
लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में गूंजेगी उत्तराखंड की आवाज़, चिपको आंदोलन पर बनी फिल्म का चयन
उत्तराखंड में जल्द हाइड्रोजन बस सेवा, दून-दिल्ली रूट से होगी शुरुआत..
भाजपा ने हरीश चमोली को सौंपी प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग की कमान..