गंगा नदी में डूबे तीन लड़के, SDRF का सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन जारी-नहीं मिली कोई सफलता..
उत्तराखंड : थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि तपोवन अलोहा होटल के नीचे गंगा नदी में तीन बच्चों की डूबने की सूचना है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई व डीप डाइवर्स को नदी में उतार सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गौरतलब है कि गुमानिवाला के रहने वाले 6 लड़को का ग्रुप बीच मे घूमने आया था, जहा नहाते समय अचानक एक डूबने लगा जिसे बचाने गए दो अन्य भी डूब गए।
डूबने वाले:-
1)वत्सल बिष्ट उम्र 18
2)प्रतीक मलेथा उम्र 16
3)आर्यन बंगवाल उम्र 17
तीनों नाबालिग 28 नंबर गली, गुमानिवाला के रहने वाले हैं। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम व डीप डाइवर्स तीनों को नदी में लगातार तलाश रहे है।

More Stories
विशेष TET की उम्मीद लगाए बैठे हजारों शिक्षक, यूपी के आदेश का हो रहा परीक्षण..
उत्तराखंड में बैटरी स्टोरेज सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, JEM Energy को ₹100 करोड़ का काम..
अग्निवीर भर्ती के लिए रुड़की में जुटे युवा, पहले दिन दस्तावेज जांच के बाद हुई दौड़..