तीस हजार किसानों की पेंशन पर लग सकती है रोक..
उत्तराखंड: हरिद्वार के करीब तीस हजार किसानों की किसान पेंशन पर अगस्त से रोक लग सकती है। पेंशन जारी रखने के लिए इन्हें पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी कराना जरूरी है लेकिन आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक न होने के कारण वह ई-केवाईसी नहीं करा पा रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले कार्यकाल के समाप्त होने के ठीक पहले किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसान को हर साल तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये की पेंशन दे रही है। हाल ही सरकार ने योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। काफी किसान अपने स्मार्टफोन से खुद अपना ई-केवाईसी कर रहे हैं, स्मार्टफोन न रखने वाले किसान नजदीक के जन सेवा केंद्र पर जाकर भी ई-केवाईसी करा रहे हैं।
बता दे कि ई-केवाईसी इसी 15 अगस्त से पहले करना जरूरी है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार के एक लाख 32 हजार किसान यह पेंशन ले रहे हैं। अभी तक इनमें करीब 75 हजार किसानों का ही ई-केवाईसी हुआ है। कई किसान ऐसे हैं, जो चाहकर भी ई-केवाईसी नही करवा पा रहे हैं।इस पर कई किसानों का कहना हैं कि ई-केवाईसी में आधार कार्ड की डिटेल डालने पर पोर्टल उससे लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजता है। कई से किसानों के आधारकार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। इससे उनका ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है।

More Stories
केदारनाथ यात्रा को लेकर डीएम का फील्ड निरीक्षण, श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर जाना हाल
नियामक आयोग का फैसला, सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए पुरानी दरें ही रहेंगी लागू..
स्वास्थ्य जांच की अनदेखी बन रही खतरा, बद्रीनाथ धाम में हजारों श्रद्धालुओं को उपचार की जरूरत..