शीतकाल के लिए आज बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट..
उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के कपाट गुरुवार यानी आज भैयादूज पर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल का कहना हैं कि गुरुवार को भैयादूज पर दोपहर 12:9 बजे विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। इससे पहले सुबह 8:30 बजे मां यमुना के मायके खरशाली गांव से उनके भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

More Stories
मक्कूमठ मॉडल बना मिसाल, ग्रोथ सेंटर से मजबूत हो रही ग्रामीण आर्थिकी..
चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन का फैसला, बद्री-केदार मंदिर में मोबाइल प्रतिबंध..
बुजुर्ग महिलाओं की जरूरतों के आधार पर बनेगी नई नीति, सरकार कर रही व्यापक तैयारी..