मल्लिकार्जुन खड़गे की टीम में हरीश रावत की अहम भूमिका..
उत्तराखंड: कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहली टीम में उत्तराखंड से पूर्व सीएम हरीश रावत अहम भूमिका में होंगे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थान पर फिलहाल काम करने वाली इस 47 सदस्यीय कमेटी में खड़गे ने रावत पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रमुख नेताओं में 11 वें नंबर पर रखा है। आपको बता दे कि बुधवार को खड़गे ने राष्ट्रीय स्टीयरिंग कमेटी की घोषणा की। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को लिस्ट जारी की राष्ट्रीय टीम में रावत की एंट्री से रावत खेमे में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
इस नियुक्ति से रावत ने कांग्रेस की राजनीति ने अपना मजबूत दखल एक बार फिर से साबित किया है। कांग्रेस में प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में रावत का शुरू से मजबूत स्थान रहा है। हाईकमान अक्सर रावत के मशविरो पर फैसले लेता आया है। हालांकि, चुनावी रूप से रावत का पिछले दो विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। लेकिन हरीश रावत के राजनीति अनुभव और कौशल से शीर्ष नेतृत्व हमेशा कायल रहा है। माना जा रहा है कि उम्रदराज होने के बावजूद भी रावत पिछले काफी समय से बेहद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, वह भी उनके हक में गया।

More Stories
भाऊवाला में तीज उत्सव की धूम, CM धामी ने महिलाओं को किया सम्मानित..
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों पर 24 घंटे निगरानी..
अग्निवीरों के पुनर्रोजगार के लिए खास सेल, स्वतंत्रता दिवस पर CM धामी दे सकते हैं मंजूरी..