अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा पिछले दो महीने से रुका वेतन..
उत्तराखंड: प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों को पिछले दो महीने से रुका वेतन मिलेगा। शासन ने राज्य आकस्मिकता निधि से इस मद में 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों का पिछले दो महीने से वेतन रुका है। इससे इन महाविद्यालयों के शिक्षकों में नाराजगी थी, लेकिन शासन ने अब शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गैर सरकारी महाविद्यालयों को सहायता अनुदान वेतन भत्ते आदि के लिए धनराशि जारी की गई है।

More Stories
उत्तराखंड को मिलेगी विकास की रफ्तार, 14 अप्रैल को आ सकते हैं पीएम..
7 महीने का इंतजार खत्म, गांव में बस पहुंचते ही खुशी से झूम उठे लोग..
केदारनाथ यात्रा में हाई अलर्ट, 200 स्वास्थ्य कर्मी तैनात, 12 एंबुलेंस हर समय तैयार..